Mahindra ने अपनी दो नई electric SUVs Mahindra XEV 9e और BE 6e को पेश करके इलेक्ट्रिक व्हीकल मार्केट में धमाल मचा दिया है। ये दोनों गाड़ियां futuristic design, शानदार फीचर्स और दमदार परफॉर्मेंस के साथ Tata, Hyundai, और MG जैसी कंपनियों की EVs को सीधी टक्कर देने के लिए तैयार हैं।
SUV सेगमेंट में अपनी मजबूत पकड़ रखने वाली Mahindra and Mahindra अब इलेक्ट्रिक व्हीकल मार्केट में भी अपनी पहचान बनाने की तैयारी में है। कंपनी ने मंगलवार को अपनी दो नई इलेक्ट्रिक कारें लॉन्च की हैं, (Mahindra XEV 9e और BE 6e)जो उसके इलेक्ट्रिक पोर्टफोलियो में एक बड़ा कदम हैं। ये दोनों गाड़ियां Born Electric SUVs हैं, यानी इन्हें शुरुआत से ही एक इलेक्ट्रिक व्हीकल के रूप में डिज़ाइन और विकसित किया गया है।
Mahindra XEV 9e और XEV 9e की खासियतें
Design और Exterior
- Mahindra BE 6e:
Coupe-styled roofline, pointed bonnet, और C-shaped LED DRLs इसके स्टाइल को unique बनाते हैं। - Mahindra XEV 9e :
Inverted L-shaped LED DRLs और connected tail lights के साथ aggressive SUV look।
Interior और Comfort
- Mahindra BE 6e में futuristic cockpit-like cabin, dual 12.3-inch screens, और panoramic sunroof जैसी सुविधाएं मिलती हैं।
- Mahindra XEV 9e में triple-screen setup, ventilated seats, और illuminated steering wheel दिया गया है, जो इसे tech-loaded बनाता है।
Performance और Battery
Mahindra की नई इलेक्ट्रिक SUVs, Mahindra XEV 9e और Mahindra BE 6e, 59 kWh और 79 kWh बैटरी पैक ऑप्शन्स के साथ आती हैं। इनमें LFP (Lithium Iron Phosphate) केमिस्ट्री वाली बैटरियां दी गई हैं, जो अल्ट्रा-फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती हैं। इन बैटरियों को 175 kW के चार्जर से केवल 20 मिनट में 20% से 80% तक चार्ज किया जा सकता है।
- Mahindra BE 6e और XEV 9e दोनों में दो battery options हैं: 59kWh और 79kWh।
- Mahindra XEV 9e का range लगभग 500 km, और BE 6e का range 450 km तक हो सकता है।
- दोनों गाड़ियां fast charging support करती हैं, जिससे 20-80% चार्ज सिर्फ 20 मिनट में हो सकता है।
The next Indian icons are ready to leave their mark.
— Mahindra Electric Origin SUVs (@mahindraesuvs) November 20, 2024
Catch the Global Premiere of BE 6e and XEV 9e at Unlimit India on 26th November 2024 at 6 PM IST.
Watch the Premiere: https://t.co/Z9F4XNkoae#MahindraElectricOriginSUVs #UnlimitIndia #BE6e #XEV9e #MahindraBE6e #MahindraXEV9e… pic.twitter.com/ShZcZzXEJj
Features जो इन्हें बनाते हैं खास
महिंद्रा ने इन कार को नए कंज्यूमर बेस के लिए पेश किया है. इसलिए इनका लोगो काफी अलग है और ये इन्फिनिटी की तरह दिखता है. इन कारों में आपको ज्वेल जैसी हेडलैंप, ग्लो होने वाला लोगो, एंड 2 एंड टेललाइट जैसे ऑप्शन मिलेंगे. इसमें Mahindra XEV 9e में आपको ओपन होने वाली सनरूफ मिलेगी, जबकि BE 6e में बड़ी फिक्स ग्लास रूफ मिलेगी.
इन कार का इंटीरियर और एक्टीरियर मिनिमलिस्ट रखा गया है. इसमें 2-स्पोक स्टीयरिंग व्हील मिलेगा. ये गाड़िया केबिन के अंदर क्लाइमेट कंट्रोल, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट, एंड्रॉइड ऑटो,एपल कार प्ले, पावर्ड फ्रंट सीट, वायरलेस मोबाइल चार्जिंग, एंबीएंस लाइटिंग, रूफ पर स्टारी लाइट जैसे कई अन्य शानदार फीचर्स मिलेंगे.
- Level 2 ADAS: High-tech safety system।
- 5G connectivity और Harman Kardon का premium sound system।
- Vehicle-to-load (V2L) टेक्नोलॉजी जो EV को पावर बैकअप के रूप में उपयोग करने की सुविधा देती है।
- Multi-zone climate control और wireless phone charger भी शामिल हैं।
Rivals
- BE 6e का मुकाबला Tata Curvv EV और MG ZS EV से होगा। XEV 9e Tata Harrier EV और Hyundai Creta EV जैसी बड़ी SUVs को टक्कर देगा।
Love comes in countless shades, what's your pick?
— Mahindra Electric Origin SUVs (@mahindraesuvs) November 27, 2024
BE 6e – Desert Myst, Everest White Satin, Tango Red, Firestorm Orange & More.
XEV 9e – Tango Red, Everest White, Desert Myst & More.
Know more: Link in Bio.#UnlimitLove #UnlimitIndia #MahindraElectricOriginSUVs #BE6e #XEV9e… pic.twitter.com/5glNcsgy8u
XEV 9e और BE 6e: कीमत, बुकिंग और बैटरी वारंटी
कीमतें (Prices)
- Mahindra XEV 9e: शुरुआती कीमत ₹21.90 लाख (एक्स-शोरूम)।
- Mahindra BE 6e: शुरुआती कीमत ₹18.90 लाख (एक्स-शोरूम)।
यह कीमतें Pack-1 वेरिएंट्स के लिए हैं। अन्य बैटरी पैक की कीमतों की घोषणा बाद में की जाएगी। इन कीमतों में चार्जर और इंस्टॉलेशन शामिल नहीं हैं। कंपनी चार्जर के दो ऑप्शन्स उपलब्ध कराएगी।
बुकिंग और उपलब्धता
- बुकिंग Mahindra के देशभर के शोरूम्स पर शुरू होगी।
- जनवरी 2025 तक ये मॉडल बाजार में उपलब्ध होंगे।
- फरवरी 2025 से इनकी डिलीवरी शुरू हो जाएगी।
बैटरी वारंटी
- दोनों SUVs की बैटरी पर कंपनी लाइफटाइम वारंटी देगी।
- यह वारंटी केवल प्राइवेट रजिस्ट्रेशन और फर्स्ट ओनर के लिए वैध होगी।
Mahindra के ये नए मॉडल EV मार्केट में नई स्टैंडर्ड सेट करेंगे। इनकी कीमत और वारंटी प्लान इसे ग्राहकों के लिए एक आकर्षक विकल्प बनाते हैं।
क्या है खास?
BE 6e और XEV 9e सिर्फ EVs नहीं, बल्कि एक premium experience हैं। Mahindra ने इन SUVs के design और features में इतनी innovation दी है कि ये भारत में EV market को redefine कर सकती हैं।
ईसे भी पढ़े। Yamaha XSR 155: Modern Tech Meets Retro Style