प्रयागराज: यूपी बोर्ड परीक्षा 2025 (UPMSP) से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की तारीखों की घोषणा कर दी है। ये परीक्षाएं 24 फरवरी से 12 मार्च 2025 के बीच आयोजित की जाएंगी। इस बार परीक्षा सिर्फ 12 कार्य दिवसों में पूरी कर ली जाएगी। सभी छात्र-छात्राएं परीक्षा से जुड़ी जरूरी जानकारी और अपडेट्स यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर चेक कर सकते हैं।
UPMSP 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं कैसे होंगी शुरू?
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा की शुरुआत हिंदी और प्रारंभिक हिंदी विषय से होगी। वहीं, इंटरमीडिएट परीक्षा की शुरुआत सैन्य विज्ञान से की जाएगी। प्रैक्टिकल परीक्षाएं December 2024 से Janaury2025 के बीच आयोजित होंगी।
पिछले साल 2024 में भी यूपी बोर्ड परीक्षाएं फरवरी में शुरू हुई थीं। इस बार भी सीबीएसई, बिहार बोर्ड, आईसीएसई और यूपी बोर्ड की परीक्षाएं फरवरी से मार्च 2025 के बीच आयोजित होंगी।
Read About: NTA JEE Mains 2025: How to Apply
यूपी बोर्ड परीक्षा 2025: 54 लाख से ज्यादा छात्र होंगे शामिल
इस बार यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में कुल 54,38,597 छात्र-छात्राएं हिस्सा लेंगे। इनमें से 27,40,151 छात्र 10वीं की परीक्षा देंगे, जबकि 26,98,446 छात्र 12वीं की परीक्षा में शामिल होंगे।
पिछले साल 2024 में यूपी बोर्ड परीक्षाएं 22 फरवरी से 9 मार्च तक चली थीं। इस बार परीक्षा में पेपर लीक और नकल जैसी समस्याओं को रोकने के लिए सख्त इंतजाम किए जा रहे हैं।
यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्रों पर सख्त निगरानी
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने परीक्षा को नकल मुक्त बनाने के लिए कई बड़े कदम उठाए हैं।
- हर परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।
- राज्य और मंडल स्तर पर कंट्रोल रूम बनाए जाएंगे।
- इस बार परीक्षा की निगरानी के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीक का भी इस्तेमाल होगा।
यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने बताया कि परीक्षा प्रक्रिया को पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए नई योजनाएं लागू की जा रही हैं।
यूपी बोर्ड परीक्षा 2025 के लिए तैयार रहें
छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें और परीक्षा से जुड़ी ताजा अपडेट्स के लिए UPMSP की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहें।
इस पोस्ट में मुख्य फोकस “UPMSP” पर है।
- POCO C75 5G: भारत का सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन, तगड़ा ऑफर
- Celerio car Limited Edition: लॉन्च कीमत ₹4.99 लाख, एक्सेसरीज मुफ्त!
- Ford Endeavour 2025: भारत में धमाकेदार वापसी, जानें लॉन्च और डिलीवरी की पूरी जानकारी
- PM Kisan Samman Nidhi Yojana: 19वीं किस्त कब आएगी?
- Gold Price 14 Dec 2024: जानिए आज के सोने के दाम और बाजार की स्थिति